आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

सके चल अचल संपत्ति की कुर्की जब्ती की जाएगी
भवानीपुर. बीते 19 फरवरी को भवानीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जावे पंचायत के बीरसैल गांव के नजदीक अपराधियों ने सीएसपी संचालक के भतीजे को गोली मारकर 2 लाख 58 हजार लूट लिया था. इसमें संलिप्त दो अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्व में भेजा गया था. भवानीपुर थाना कांड संख्या 54/24 में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने दलबल के साथ फरार अप्राथमिकी अभियुक्त भागलपुर जिला के ढोलबज्जा निवासी रणधीर शर्मा उर्फ मुकुल शर्मा उर्फ तनवीर शर्मा एवं भवानीपुर नगर पंचायत के सर्कल टोला वार्ड संख्या एक के निवासी मुमताज उर्फ इरफान के घर गुरुवार को इश्तेहार लगाया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि इश्तेहार के बावजूद भी अगर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है तो इन दोनों के विरुद्ध कुर्की जब्ती के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा. न्यायालय से आदेश मिलते ही उसके चल अचल संपत्ति की कुर्की जब्ती की जाएगी. फोटो- 25 पूर्णिया 19- इश्तेहार लगाते थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं कर्मी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










