पूर्णिया में वितरित किए गये 8795 गैस सिलेंडर, 20469 का है स्टॉक

Updated at : 03 Apr 2026 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में वितरित किए गये 8795 गैस सिलेंडर, 20469 का है स्टॉक

20469 का है स्टॉक

विज्ञापन

विभागीय स्तर पर लगातार हो रहा सम्बन्धित शिकायतों का निष्पादन

एलपीजी गैस को लेकर जारी है छापामारी एवं निरीक्षण का अभियान

नियमानुसार गैस की बुकिंग कराने और अफवाहों से बचने की अपील

पूर्णिया. पूर्णिया जिले में शुक्रवार को 8795 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को वितरित किया गया और सभी संबंधित गैस एजेंसियों के पास 20469 गैस सिलेंडर स्टॉक में रक्षित है. अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने मीडिया को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों में शुक्रवार को कुल 9194 संबंधित गैस उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया. नियमानुसार 8795 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है. जबकि अभी भी 20469 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में रक्षित हैं.अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री उरांव ने बताया कि जिले में कुल 71 गैस एजेंसी संचालित हैं.

अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 15 मार्च 2026 से आज तक कुल 268 शिकायतें एलपीजी गैस से संबंधित आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर प्राप्त हुई हैं जिसमें से 258 का निष्पादन कर दिया गया है. शेष 10 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को प्रेषित किया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एलपीजी गैस को लेकर छापामारी एवं निरीक्षण संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार जारी हैं. उन्होंने बताया कि जिले में गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है. नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति के लिए लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है और शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों का निर्धारित है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराहट में या पैनिक होकर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कराएं. नियमानुसार गैस की बुकिंग कराएं. ससमय पूर्व की तरह गैस सिलेंडर होम डिलीवरी की जा रही है.

अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कालाबाजारी एवं मुनाफाखोरी करने वालों पर विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. यदि किसी उपभोक्ता को गैस के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करना है तो आपदा प्रबंधन कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर क्रमश: 06454-242319, 242317, 242320 पर सम्पर्क करें. प्राप्त शिकायतों पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने आमजनों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से औचक छापेमारी एवं निरीक्षण संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार गैस वितरण व्यवस्था की सतत् एवं गहन निगरानी की जा रही है ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध होता रहे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन