पूर्णिया में सड़क हादसे में 3 की मौत, लोगों ने किया थाने पर हमला

पूर्णिया : जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तो पहले स्टेट हाइवे 65 को जाम कर दिया, उसके बाद संबंधित टीकापट्टी थाने पर पथराव शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस […]
पूर्णिया : जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तो पहले स्टेट हाइवे 65 को जाम कर दिया, उसके बाद संबंधित टीकापट्टी थाने पर पथराव शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक बचाव में पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की. हालांकि पुलिस अधीक्षक ने पथराव की घटना से इनकार किया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिये पूर्णिया भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन युवक राजेश,मुकेश और दिनेश बारात जा रहे थे. अचानक सड़क पर रुके बांस लदे ट्रक में उनकी बाइक घुस गयी. तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस वाले ट्रक को बीच रास्ते पर रोक कर अवैध वसूली कर रहे थे. इस कारण ही यह घटना हुई. वहीं एसपी ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद वैसे पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




