बाबा नाम केवलम का हुआ 24 घंटे का कीर्तन

श्रीनगर
श्रीनगर. खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या नौ अंतर्गत विश्वास टोला में अष्टक्षरी सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम 24 घंटे का कीर्तन कार्यक्रम मंगलवार की संध्या संपन्न हो गया. यह कार्यक्रम आनंद मार्ग प्रचारक संघ भुक्ति मोर्चा पूर्णिया श्रीनगर इकाई सदस्य की ओर से किया गया था. कार्यक्रम की अगुवाई आनंद मार्ग ईकाई के सचिव यशवंतजी ने की. इस कार्यक्रम में भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सचिव यशवंत जी ने बताया की भक्तों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










