ePaper

तीन नाबालिग लड़कों ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या की

Updated at : 24 Dec 2019 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
तीन नाबालिग लड़कों ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या की

पूर्णिया (बिहार) : जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात तीन नाबालिग किशोरों ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी. धमदाहा थानाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने मंगलवार को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे आरोपित की […]

विज्ञापन

पूर्णिया (बिहार) : जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात तीन नाबालिग किशोरों ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी. धमदाहा थानाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने मंगलवार को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची रविवार रात भोजन के बाद पड़ोस में टीवी देखने के लिए निकली थी. लेकिन, जब वह देर रात घर नहीं लौटी, तो परिवार उसकी तलाश करने लगा. उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बिशनपुर चौक स्थित एक पान की दुकान के नीचे बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव पड़े होने की सूचना दी. पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन