ePaper

बिहार : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, दो अन्य झुलसे

Updated at : 26 Jun 2019 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, दो अन्य झुलसे

पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत भटगामा गांव में बुधवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और दो अन्य बुरी तरह झुलस गये. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के […]

विज्ञापन

पूर्णिया : बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत भटगामा गांव में बुधवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी और दो अन्य बुरी तरह झुलस गये. मुफस्सिल थाना अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

मृतकों में पिंकी देवी (27), उनकी पुत्री गीतिका कुमारी (10) और चचेरी सास झलिया देवी शामिल हैं. मदन ने बताया कि इस हादसे में बुरी तरह झुलसे पिंकी देवी के पति मंगल पोद्दार व भटगामा गांव की एक अन्य महिला श्यामा देवी को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन