पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 40 अपराधी गिरफ्तार, शराब व नकदी समेत कई सामान बरामद

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में 40 अपराधी गिरफ्तार, शराब व नकदी समेत कई सामान बरामद

शराब व नकदी समेत कई सामान बरामद

विज्ञापन

पूर्णिया. पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया पुलिस ने जिले में व्यापक कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गयी. रिपोर्ट के अनुसार, अजमानतीय वारंट में 1 अभियुक्त, जबकि अन्य मामलों में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा शराब से जुड़े मामलों में सबसे अधिक 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. वाहन चेकिंग के दौरान ₹3,21,500 का जुर्माना वसूला गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि पूर्णिया पुलिस जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. बरामदगी देशी शराब-5 लीटर विदेशी शराब-35.850 लीटर ……….. अन्य बरामदगी 1 मोबाइल फोन 2.₹6,000 नकद रूपये 3. टेम्पो-01 4. चांदी का ईंट-01 पीस 5.चांदी का चॉकलेट-04 6.चांदी का कमर बंध-04 7.बाजू बंध-02 पीस 8.चांदी का अंगुर-04 पीस 9. सोना का कंगन-02 पीस 10.सोना का चेन-01 पीस

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन