पंचायत 246 व राजस्व कर्मचारी महज 74 होने से जमीन संबंधी कामों में बढ़ी परेशानी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया : जिले में भू-लगान व जमीन से संबंधित कार्यों में आम लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. यहां पंचायत 246 हैं और राजस्व कर्मचारी महज 74 हैं. इस कारण राजस्व कर्मचारी भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं. भू-लगान वसूली का निर्धारित लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है. चालू माह में पूरे […]
विज्ञापन
पूर्णिया : जिले में भू-लगान व जमीन से संबंधित कार्यों में आम लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. यहां पंचायत 246 हैं और राजस्व कर्मचारी महज 74 हैं. इस कारण राजस्व कर्मचारी भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं. भू-लगान वसूली का निर्धारित लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पा रहा है. चालू माह में पूरे जिले का लगान वसूली महज एक प्रतिशत पूरा हो सका है, जो हास्यास्पद लगता है.
हास्यास्पद का मसला सिर्फ भू-लगान वसूली तक ही सीमित नहीं है. राजस्व कर्मचारियों की कमी से जमीन के सारे काम-काज ढीले-ढाले से हैं. कई जगह मोटेशन के काम बाधित हैं तो कई जगह एलपीसी नहीं मिल रही है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. स्वाभाविक है जब मोटेशन ही नहीं होगा तो भला राजस्व वसूली कैसे होगी? राजस्व कर्मचारियों की कमी से उपजे हालात ऐसे हैं कि हल्का-कार्यालय भी सूना-सूना सा रहता है.
राजस्व कर्मचारियों का भाग-दौड़ इतना हो गया है कि वे रोजाना अपने हल्का में बैठ ही नहीं सकते हैं. एक-एक कर्मचारी के माथे पर तीन-तीन हल्का-कार्यालय का भार है. यह अलग बात है कि प्राय: सभी राजस्व कर्मचारियों ने अपने-अपने हल्का में पिछले दरवाजे से हेल्पर रखा है. इसके बावजूद भी काम नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










