साइकिल प्रतियोगिता 16 मार्च से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Mar 2019 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्णिया : गुरुवार को डाॅ एस एस प्रसाद की अध्यक्षता में संगठन की एक बैठक डॉक्टर सुधांशु कुमार के निवास स्थान पर हुई. बैठक में आगामी 16 एवं 17 मार्च को होने वाली साइकिलिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया. सर्वप्रथम यह प्रतियोगिता पांच कैटेगरी में किया जाएगा. दो कैटेगरी महिला […]
विज्ञापन
पूर्णिया : गुरुवार को डाॅ एस एस प्रसाद की अध्यक्षता में संगठन की एक बैठक डॉक्टर सुधांशु कुमार के निवास स्थान पर हुई. बैठक में आगामी 16 एवं 17 मार्च को होने वाली साइकिलिंग प्रतियोगिता के संदर्भ में तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया. सर्वप्रथम यह प्रतियोगिता पांच कैटेगरी में किया जाएगा.
दो कैटेगरी महिला प्रतिभागियों के लिए होगी एवं तीन कैटेगरी में पुरुष प्रतिभागी बनेंगे. प्रतियोगिता कम से कम 10 किलोमीटर की रखी जायेगी. सभी प्रतिभागियों के लिए आयोजन स्थल पर पानी एवं खाने की व्यवस्था भी संघ द्वारा किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में विजेता साइकिलिस्ट को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी भेजा जाएगा.
बैठक में मुख्य रूप से डा सुधांशु कुमार, डा सुजीत मिश्रा, डाॅ अंगद चौधरी, आदित्य करन, कृष्णा कुमार, आलोक लोहिया, जितेंद्र नाथ सिंह, अरविंद कुमार झा, भूषण, सचिव विजय शंकर एवं अतिथि सदस्य के रूप में डा आभा प्रसाद, डॉक्टर तनवीर, डा फ़ातिमा, डा अनिमेश, डा पूनम प्रभा, एसपी झा एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




