पूर्णिया में एके 47, दो यूवीजीएल राइफल व 1200 कारतूस बरामद, नगालैंड के रास्ते पटना लाया जा रहा था हथियार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन

जब्त यूबीजीएल पर मेड इन म्यांमार अंकित पूर्णिया : नक्सलियों को आपूर्ति के लिए नगालैंड के रास्ते पटना लायी जा रही म्यांमार सेना के हथियार व गोलियों की खेप पूर्णिया पुलिस ने बरामद की है. रविवार को एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि सात फरवरी को गिरफ्तार किये गये तीनों अभियुक्त को रिमांड पर लेकर […]
विज्ञापन
जब्त यूबीजीएल पर मेड इन म्यांमार अंकित
पूर्णिया : नक्सलियों को आपूर्ति के लिए नगालैंड के रास्ते पटना लायी जा रही म्यांमार सेना के हथियार व गोलियों की खेप पूर्णिया पुलिस ने बरामद की है. रविवार को एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि सात फरवरी को गिरफ्तार किये गये तीनों अभियुक्त को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी. इसमें खुलासा हुआ कि हथियार पटना लाया जा रहा था.
हथियार सफारी वाहन में छिपा कर रखे गये थे. तलाशी के दौरान एक एके 47, दो यूबीजीएल श्रेणी के अत्याधुनिक हथियार समेत 1200 गोलियां बरामद की गयी. एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि बरामद हथियार म्यांमार सेना के हैं. यूबीजीएल श्रेणी के बरामद दो हथियारों में मेड इन म्यांमार अंकित है और इसे वहां की सेना इस्तेमाल करती है.
आरा लाया जा रहा था हथियार : एडीजी
पटना : एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने बताया कि सात फरवरी को पूर्णिया में वाहन चेकिंग में सफारी से 600 कारतूस और कागजात बरामद हुए थे. मणिपुर के उखहरुल निवासी वीआर कहोरनगम , क्लियरसन कवो और गोरखपुर के गोपालपुर निवासी सूरज को पकड़ा था. इसके बाद सफारी गाड़ी से 1600 गोली, एक एके-47 व एक अंडर बैरेल ग्रेनाइट लांचर (यूवीजीएल) बरामद हुआ. म्यांमार सेना के इन हथियारों की सप्लाइ आरा के मुकेश व संतोष सिंह के यहां की जानी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




