पूर्णिया सिटी लालबाग की घटना

Published at :14 Jun 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया सिटी लालबाग की घटना

पुत्री की शादी के बाद से घर पर रहता था अकेले पूर्णिया कृषि कॉलेज के एचओडी पर कनीय महिला वैज्ञानिक ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप सबौर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर अंतर्गत भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया में पौधा प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग में कार्यरत विभागाध्यक्ष डॉ विद्याभूषण झा पर उसी विभाग में […]

विज्ञापन

पुत्री की शादी के बाद से घर पर रहता था अकेले

पूर्णिया कृषि कॉलेज के एचओडी पर कनीय महिला वैज्ञानिक ने यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप
सबौर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर अंतर्गत भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया में पौधा प्रजनन एवं अनुवांशिकी विभाग में कार्यरत विभागाध्यक्ष डॉ विद्याभूषण झा पर उसी विभाग में कार्यरत कनीय वैज्ञानिक सह सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुमन कल्याणी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय में गठित महिला शिकायत
कृषि कॉलेज के विभागाध्यक्ष…
समिति को इसकी जांच के लिए अधिकृत किया गया है. इसकी जानकारी निदेशक प्रशासन 20 मई को पत्र भेज कर महिला शिकायत समिति, आरोपित तथा आरोपी को दे दी है. साथ ही पूर्णिया कॉलेज और किशनगंज कॉलेज के प्राचार्य आदि को भी पत्र की प्रतिलिपि भेज कर सहयोग और आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है.
महिला शिकायत समिति में हैं शामिल
अध्यक्ष : डॉ शैलबाला देई, उपनिदेशक अनुसंधान : सदस्य : डॉ रूबी रानी, डॉ संगीता श्री, डॉ रागिनी कुमारी (सभी सहायक प्राध्यापक सह कनीय वैज्ञानिक), श्रीमती अनिता झा भंडारपाल, संप्रति प्रशासन निदेशालय
विभागीय जांच अंतिम चरण में, दोषी पर कार्रवाई तय
मामले की जांच की जा रही है. रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं की गयी है. जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई होना निश्चित है.
डॉ अजय कु सिंह, कुलपति, बीएयू, सबौर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन