सतकोदरिया ग्राम कचहरी में 10 साल पुराने जमीनी विवाद में हुई सुलह
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 05 Aug 2025 6:31 PM
केनगर प्रखंड के सतकोदरिया सरपंच अजाउर रहमान उर्फ पप्पू ने ग्राम कचहरी में 10 साल पुराने जमानी विवाद को सुलझा लिया.
हरदा. केनगर प्रखंड के सतकोदरिया सरपंच अजाउर रहमान उर्फ पप्पू ने ग्राम कचहरी में 10 साल पुराने जमानी विवाद को सुलझा लिया. सरपंच सह सरपंच संघ जिलाध्यक्ष अजाउर रहमान उर्फ पप्पू ने बताया कि बबलू मुर्मू और सुखल सोरेन, मंगल मुर्मू, मोना सोरेन, कैलाश सोरेन, गंगा सोरेन, नईका सोरेन, नीरू सोरेन, ऊर्मल सोरेन के बीच चल रहा विवाद आपसी समझौते से सुलझाया गया. इस मामले में उपस्थित भाकपा माले के मो इस्लामुद्दीन, किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड अविनाश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार टुड्डू, पूर्व मुखिया युगल हांसदा, जोना हांसदा, बबलू मेहता, वकील शर्मा और कचहरी सचिव मो आलम सहित दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों ने आपसी सुलह कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










