पर्यटन मंत्री का वादा, नये साल में लोगों के लिए खुलेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट

पर्यटन मंत्री जिवेश कुमार ने विभागीय समीक्षा की और अधिकारियों से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बंद होने का कारण जाना. साथ ही रेस्टोरेंट को जल्द खोलने की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया.
पटना . गंगा की लहरों के बीच नये साल में लोग एक बार फिर से महात्मा गांधी घाट पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में पार्टी कर सकते हैं.
पर्यटन मंत्री जिवेश कुमार ने विभागीय समीक्षा की और अधिकारियों से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बंद होने का कारण जाना. साथ ही रेस्टोरेंट को जल्द खोलने की दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया.
कहा इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में दें कि इसे शुरू करने में क्या परेशानी है. फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को लेकर टेंड�� प्रक्रिया पहले भी हुई है. लेकिन विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं हुई.
इस कारण इसका परिचालन कभी ठीक से नहीं हो सका. सरकार गठन के बाद हुई बैठक में इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि इसे नियमित चलाने के लिए निजी एजेंसी का भी चयन किया जा सकता है.
अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण यह महात्मा गांधी घाट पर बंद पड़ा है. इसको शुरू करने के लिए पहले भी दो एजेंसियों से बात हुई, रेट भी फाइनल हुआ. लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया और रेस्टोरेंट अभी तक बंद है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










