ePaper

बिहार में कांग्रेस की रैली में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, राहुल ने बनायी दूरी, जानें किस करवट जा रही राजनीति

Updated at : 12 Feb 2023 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कांग्रेस की रैली में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, राहुल ने बनायी दूरी, जानें किस करवट जा रही राजनीति

बिहार में मौसम बदलने के साथ ही, यहां राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है. कांग्रेस ने बिहार में दो अभियान चला रही है. भारत जोड़ो यात्रा के साथ, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपना पूरा जोर लगा रहे हैं.

विज्ञापन

बिहार में मौसम बदलने के साथ ही, यहां राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है. कांग्रेस ने बिहार में दो अभियान चला रही है. भारत जोड़ो यात्रा के साथ, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में कार्यकर्ता अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. ऐसे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह ने घोषणा की है कि पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली के आसपास कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24, 25 व 26 फरवरी को रायपुर में निर्धारित है. इसमें राहुल गांधी शामल होंगे. ऐसे में पार्टी की ओर से 25 फरवरी की पूर्णिया की महागठबंधन की रैली में कांग्रेस की ओर से पार्टी के जिन नेता को शामिल होने का निर्देश दिया जायेगा, वह शामिल होगा. अगर उनको भी महागठबंधन की रैली में शामिल होने का निर्देश मिलेगा, तो वह शामिल होंगे.

बीजेपी की रैली से बड़ी होगी महागठबंधन की रैली

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह बताया कि पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली गृह मंत्री अमित शाह की रैली से कई गुना बड़ी होगी. उन्होंने कहा कि हाथ -से -हाथ जोड़ो कार्यक्रम में महिला कांग्रेस द्वारा हर प्रदेश में रैली आयोजित की जायेगी. पटना में इस रैली में प्रियंका गांधी शामिल होंगी, जबकि गया में भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल होंगे.

Also Read: पटना: बीएन कॉलेज में मंत्री और कुलपति के सामनें छात्रों का हंगामा, मंच पर फेंकी कुर्सी, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

आज कम्युनिटी भोज का आयोजन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस का हाथ -से- हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी जारी है. इस कार्यक्रम के तहत रविवार को पूरे प्रदेश के हर प्रखंड के एक ग्राम पंचायत में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उसके बाद उस पंचायत के किसी एक कांग्रेसी नेता या कार्यकर्ता के यहां कम्युनिटी भोज का आयोजन किया जायेगा. वह खुद दानापुर प्रखंड के मुबारकपुर-संग्रामपुर ग्राम पंचायत के बूथ 138 पर हाथ जोड़ो कार्यक्रम व कम्युनिटी भोज में शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन