बिहार के प्राइवेट अस्पतालों को भी लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट, तीन माह के अंदर लगेंगे मेडिकल कॉलेजों में संयंत्र

Published at :04 Jun 2021 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के प्राइवेट अस्पतालों को भी लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट, तीन माह के अंदर लगेंगे मेडिकल कॉलेजों में संयंत्र

आइजीआइएमएस सहित राज्य के सभी 10 मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में अगले पांच सालों के लिए तीन माह के भीतर क्रायोजेनिक मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया जायेगा. साथ ही सूबे के सभी प्राइवेट अस्पतालों को भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

पटना. आइजीआइएमएस सहित राज्य के सभी 10 मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों में अगले पांच सालों के लिए तीन माह के भीतर क्रायोजेनिक मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया जायेगा. साथ ही सूबे के सभी प्राइवेट अस्पतालों को भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया है.

राज्य सरकार के पास 1794 डी टाइप तथा 17594 बी टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर है. 10 मोबाइल लैब से आरटीपीसीआर जांच होगी. राज्य सरकार ने पांच मोबाइल लैब की खरीद का आदेश दिया है. इसमें से तीन मिल गया है. बिल गेट्स फाउंडेशन भी पांच मोबाइल लैब देगा.

सूबे के 15 जिलों में 20 आरटीपीसीआर लैब काम कर रही हैं. इस माह के अंत तक 10 जिलों में आरटीपीसीआर लैब काम करना शुरू कर देगा. यह सारी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने हलफनामा दायर कर कोर्ट को दी है.

बिहटा स्थित इएसआइसी अस्पताल के नोडल अधिकारी ने भी हलफनामा दायर कर कोर्ट को बताया कि राज्य सरकार के नोडल अधिकारी के सहयोग से 217 बेड वाले अस्पताल में किसी चीज की कमी नहीं है.

अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है. मरीज के हालचाल की जानकारी देने की पूरी व्यवस्था है. साथ ही मरीज के परिजन को प्रत्येक दिन ग्यारह बजे से बारह बजे के बीच आर्मी मेडिकल अधिकारी की ओर से परामर्श दिया जाता हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन