सारण में पुलिसकर्मी पर 11 बार चाकू से वार, गंभीर हालत में पटना रेफर, जांच में जुटी पुलिस

बेखौफ अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो अब पुलिस कर्मियों पर भी हमले करने से नहीं डर रहे हैं. गुरुवार को छपरा में अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी को चाकू गोदकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया.
छपरा. बेखौफ अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वो अब पुलिस कर्मियों पर भी हमले करने से नहीं डर रहे हैं. गुरुवार को छपरा में अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी को चाकू गोदकर घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराने ले गये. जहां से इलाज करने के बाद गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां इस सिपाही का इलाज जारी है.
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुर निवासी अजीत कुमार राय (पिता चंदेश्वर राय) बिहार पुलिस में कार्यरत हैं. फिलहाल अजीत मधुबनी में पदस्थापित है. गुरुवार को अजीत भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित निवास पर ड्यूटी से छुट्टी लेकर आया हुआ था. वहीं अपने घर से निकलकर किसी काम से बाहर जा रहा था. तभी कुछ बदमाशों ने उसे घर से निकलते ही चारों ओर से घेर लिया और पहले से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर बहसबाजी करने लगा. तभी उन बदमाशों ने गुस्से में चाकू से सिपाही के शरीर पर वार कर दिया.
परिजनों ने बताया कि अजीत कुमार राय किसी काम से अपने घर से निकल कर जा रहा था. उसी समय अपराधियों ने घेरकर विवाद किया. उसके बाद पुलिस के जवान को ग्यारह बार चाकू से वार किया और उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया. उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया है.
इस घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है. छपरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और उसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया. अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि भूमि विवाद में उक्त व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया है. वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




