खेत में मिली तीन बच्चों के मां की लाश, मायके वालों ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

West Champaran: बगहा नगर के वार्ड 19 में गन्ने के खेत से 27 वर्षीय महिला सीमा देवी का शव बरामद हुआ. गले पर फांसी जैसा निशान मिला है. ससुराल पक्ष ने आत्महत्या बताया, जबकि मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया. सीमा के पति और परिजन तीन बच्चों समेत फरार हैं. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई में जुटी है.
चंद्रप्रकाश आर्य/ पश्चिमी चंपारण/ बिहार: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर के वार्ड नंबर 19 बनकटवा बगीचा टोला के धुरवा सरेह में रमेश चौधरी के गन्ना के खेत में 27 वर्षीय महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया . महिला के गले फांसी लगे जैसा निशान पाया गया . पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलिय अस्पताल बगहा भेजा है .बता दे कि मृतिका की पहचान साहेब यादव के 27 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रुप में हुई है .वही मृतका का मायका चौतरवा थाना के पतिलार गांव में है .
ससुराल वालों ने क्या कहा ?
ससुराल के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हुआ उसके बाद सीमा ने फांसी लगा लिया . घर से शव फिर गन्ने के खेत में कैसे पहुंचा. दूसरी ओर मृतका के मायके वालो ने हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है. मृतका के मायके वालो के अनुसार महिला की हत्या कर शव को छुपाने की नियत से गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है.
मायके वालों ने क्या कहा ?
मृतका के चाचा रामजतन यादव ने बताया कि करीब 9 साल पहले सीमा की शादी मदरहवा निवासी साहब यादव से हुई थी . जो वर्तमान में नगर के वार्ड 19 बगीचा टोला मे घर बनाकर रहते हैं. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे हम लोगों को खबर मिली की सीमा की ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है .हम लोग जब वहां पहुंचे तो सीमा के ससुराल में न सीमा ही थी और नहीं उसके ससुराल वाले लोगो के बताये अनुसार हम लोगो ने बगल के सरेह स्थित गन्ने की खेत मे खोज शुरु की तो सीमा का शव गन्ने के खेत से मिला . उसके बाद इसकी सूचना स्थानीय नगर थाना को दी गई .
सीमा के ससुराल वाले गायब
सीमा को तीन बच्चे भी है . सीमा के ससुराल वाले तीनो बच्चो सहित घर से गायब हैं .इससे यह स्पष्ट है कि ससुराल वालों द्वारा सीमा की हत्या कर उसके शव को छिपाने की नियत से सरेह में फेंक दिया गया था .वही नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया मृतका के गले पर काला चौड़ा निशान हैं .प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला प्रतीत होता है . लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा .पुलिस गहन जांच पड़ताल की जा रही है. अभी कोई आवेदन नहीं दिया है.आवेदन देने के लिए बोला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nishant Kumar
Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




