सीतामढ़ी जेल में पुलिस की रेड, क्राइम कंट्रोल को लेकर हुई छापेमारी में मिले कई आपत्तिजनक सामान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2022 11:13 AM
सीतामढ़ी जेल में कैदियों की नींद आज छापेमारी होने की खबर से खुली. सोमवार अहले सुबह जेल में पुलिस की छापेमारी हुई. डीएम-एसपी के नेतृत्व में सुबह ये रेड शुरू हुई. इस दौरान जेल के वार्ड से लेकर सेल तक की सघन तलाशी ली जा रही है.
सीतामढ़ी. सीतामढ़ी जेल में कैदियों की नींद आज छापेमारी होने की खबर से खुली. सोमवार अहले सुबह जेल में पुलिस की छापेमारी हुई. डीएम-एसपी के नेतृत्व में सुबह ये रेड शुरू हुई. इस दौरान जेल के वार्ड से लेकर सेल तक की सघन तलाशी ली जा रही है. क्राइम कंट्रोल को लेकर सीतामढ़ी जेल में छापेमारी अब भी जारी है. छापेमारी दल में कई थानों की पुलिस शामिल है.
अब तक की जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी जेल में की गयी रेड में दो एंड्राइड मोबाइल, एक बटन मोबाइल, एक चाकू और कुछ गांजा-खैनी बरामद किया गया है, जिसको लेकर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है.
इस छापेमारी दल में सीतामढ़ी के एसपी डीएम के अलावा डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ सुबोध कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर डीके सिंह, टाउन थाना प्रभारी राकेश कुमार, बथनाहा थाना प्रभारी और थाना प्रभारी शामिल हैं. इस छापेमारी के दौरान जेल के सभी वार्डो की सघन तलाशी ली जा रही है.
अहले सुबह से सीतामढ़ी के जेल में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई जो अब तक जारी है. मामले से जुड़ी जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक़ क्राइम कंट्रोल को लेकर ये रेड की जा रही है. कई थानों की पुलिस मिलकर ये छापेमारी कर रही है, जिसमें वार्ड से लेकर सेल तक की तलाशी ली जा रही है. इस छापेमारी के बाद कैदियों में हड़कंप मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










