बेतिया में डांसर के साथ पिस्टल लहराने वाला पुलिस का जवान सस्पेंड, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 29 Nov 2025 7:40 PM
AI Image
बेतिया: सर्विस पिस्टल डांसर को थमाकर साथ ठुमका लगाने वाले बिहार पुलिस के जवान को बेतिया एसपी अवधेश दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बेतिया: कुचायकोट थाने में तैनात बिहार पुलिस के जवान अमित कुमार को सर्विस पिस्टल के साथ डांसर के साथ ठुमका लगाने की घटना सामने आने के बाद पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय प्रोसेडिंग चलाने का आदेश दिया है. निलंबन अवधि में जीवनयापन भत्ता प्राप्त होगी. जबकि, अग्निशमन विभाग ने भी अपने जवान के खिलाफ कार्रवाई की है.
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
बता दें कि पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी में छठीयार के अवसर पर आयोजित डांस प्रोग्राम में डांसर को सरकारी पिस्टल थमा उसके साथ डांस करने के मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
27 नवबंर का है मामला
प्राथमिकी में गोपालगंज के कुचायकोट थाने में डयल 112 में प्रतिनियुक्त बैरिया थाना क्षेत्र के बगही बकुचिया निवासी सिपाही अमित चौधरी व अग्निशमन सिपाही अनमोल तिवारी और अमित के चचेरा भाई मिश्र चौधरी का वीडियो 27 नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आयी. अमित के घर से लेकर गोपालगंज तक जांच हुई. रात में ही अमित व उसके दोस्त गायब हो गये. डांसर के साथ एक ग्रामीण राहुल कुमार भी डांस कर रहा था. काफी रात होने के कारण वह घर लौटने लगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डांस को लेकर हुआ था विवाद
अमित का चचेरा भाई मिश्र चौधरी, राहुल पर जबरन डांस करने का दबाव बनाने लगा. राहुल डांस करने से इनकार कर दिया. तब मिश्र चौधरी ने बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी. जिसे लेकर गांव में विवाद हो गया और मारपीट हो गई. इसके बाद अमित चौधरी और उसके दोस्त रात में ही फरार हो गये. घटना 26 नवंबर को तिवारी कुमार के पुत्री के छठियार में डांस प्रोग्राम में हुआ था.
इसे भी पढ़ें: Patna: भगिनी की शादी में गए मामा हुए कंगाल, चोरों ने उड़ाई सवा करोड़ की संपत्ति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










