बिहार पुलिस हुई डिजिटल, समस्तीपुर के इस थाने में अब रिश्वत के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा, जांच के आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2022 11:54 AM
नयी तकनीक को अपनाने में बिहार पुलिस सबसे आगे हैं. अनुसंधान से रिश्वत तक बिहार पुलिस विभाग में अब डीजिटल हो चुका है. हर अपराध के बाद जहां बिहार पुलिस सीसीटीवी खंगालने लगती है, वहीं समस्तीपुर में लोगों को रिश्वत देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है.
समस्तीपुर. नयी तकनीक को अपनाने में बिहार पुलिस सबसे आगे हैं. अनुसंधान से रिश्वत तक बिहार पुलिस विभाग में अब डीजिटल हो चुका है. हर अपराध के बाद जहां बिहार पुलिस सीसीटीवी खंगालने लगती है, वहीं समस्तीपुर में लोगों को रिश्वत देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी जा रही है.
पुलिस के इस कारनामे से एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों का सिर चकरा गया है. दरअसल, यहां एक थाने में तैनात ऑपरेटर ने चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में रिश्वत की मांग की. पीड़ित के पास पर्याप्त राशि नहीं रहने पर उसे ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत देने को मजबूर किया गया. मामला मुफस्सिल थाने का है.
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना ऑनलाइन पेमेंट के जरिये रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. थाना में तैनात ऑपरेटर ने चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए पैसे की मांग की. पीड़ित ने जब पैसे पास में नहीं होने की बात कही तो, उससे ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा से पैसे ट्रांसफर कराया गया. पीड़ित ने ऑपरेटर को किये गए ऑनलाइन पेमेंट के साक्ष्य के साथ एसपी के पास शिकायत की.
एसपी कार्यालय सूत्रों के अनुसार, चरित्र प्रमाण पत्र के एवज में ऑनलाइन पेमेंट से रिश्वत लेने का आरोप मुफस्सिल थाना पर लगा है. पीड़ित ने इसको लेकर साक्ष्य के साथ एसपी को आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने डीएसपी मुख्यालय को जांच का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










