पीएम मोदी 18 को बिहार में रेलवे की तीन बड़ी योजनाओं की करेंगे शुरुआत
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Sep 2020 3:41 AM
पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को सूबे के लोगों को रेलवे से जुड़ी तीन बड़ी सौगात देंगे. इनमें हाजीपुर-वैशाली नयी रेलवे लाइन के साथ ही कोसी महासेतु सह निर्मली-सरायगढ़ रेलवे लाइन और इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड पर परिचालन का शुभारंभ शामिल है.
पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 सितंबर को सूबे के लोगों को रेलवे से जुड़ी तीन बड़ी सौगात देंगे. इनमें हाजीपुर-वैशाली नयी रेलवे लाइन के साथ ही कोसी महासेतु सह निर्मली-सरायगढ़ रेलवे लाइन और इस्लामपुर-नटेसर रेलखंड पर परिचालन का शुभारंभ शामिल है.
हाजीपुर से वैशाली आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. इन लोगों को निजी वाहन या फिर बड़ी मशक्कत के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां मिलती हैं. पूर्व मध्य रेल की ओर से हाजीपुर-वैशाली-सुगौली नयी रेलवे लाइन योजना है, जिस पर हाजीपुर से वैशाली तक रेलवे लाइन के साथ-साथ पांच रेलवे स्टेशन तैयार हैं.
90 वर्षों से उत्तर बिहार के निर्मली-सरायगढ़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को 300 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था. लेकिन, 516 करोड़ से कोसी महासेतु रेल पुल के साथ 22 किमी निर्मली-सरायगढ़ नयी रेलवे लाइन तैयार की गयी है.
पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेलमंडल क्षेत्र के इस्लामपुर-तिलैया नयी रेल लाइन की योजना है. इस योजना के तहत इस्लामपुर-नटेसर के बीच रेलवे लाइन के साथ-साथ विद्युतीकरण कार्य पूरा कर लिया गया.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










