आईपीएल खेलते दिख सकते हैं बिहार के दो लाल, अनुज व अभिजीत को मुंबई इंडियंस कैंप से आया बुलावा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2022 8:51 AM
बिहार के दो क्रिकेटरों को मुंबई इंडियंस ने कैंप में आमंत्रित किया है. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ ने मुंबई इंडियंस से आए पत्र के हवाले से दी है. बताया कि बिहार के अनुज राज व अभिजीत साकेत को कैंप में आमंत्रित किया गया है.
पटना. दिवाली के अवसर पर बिहार क्रिकेट को खुश करने वाली खबर निकल कर आयी है. बिहार के दो क्रिकेटरों को मुंबई इंडियंस ने कैंप में आमंत्रित किया है. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ ने मुंबई इंडियंस से आए पत्र के हवाले से दी है. बताया कि बिहार के अनुज राज व अभिजीत साकेत को कैंप में आमंत्रित किया गया है.
बता दें कि बिहार किक्रेट लीग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बड़हरिया के बाबूहाता गांव का अनूज राज कुशवाहा को पिछले आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस में बतौर नेट गेंदबाज के रूप में आमंत्रित किया गया था. भारतीय क्रिकेटर अनुज बांये हाथ के तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने टी 20 में 15 जनवरी 2021 को डेब्यू किया था. टी 20 क्रिकेट के 10 मैंचों में उन्होंने 16 विकेट जबकि लिस्ट ए के 5 मैचों में तीन विकेट चटकाएं हैं.
वहीं रणजी ट्रॉफी 2020 में बिहार की ओर से मिजोरम के खिलाफ खेलते हुए बिना रन दिए सात विकेट चटकाने वाले करिश्माई गेंदबाज अभिजीत साकेत ने भारतीय क्रिकेट में दस्तक दी. समस्तीपुर जिला के पूसारोड, वैनी गांव निवासी अपने कॅरियर के तीसरे ही फस्ट क्लास मैच में अमिट छाप छोड़ने वाले अभिजीत ने अबतक 10 फस्ट क्लास मैच में 37 और 13 टी 20 मैच में 15 विकेट चटकाए हैं. हाल में हीं दिलीप ट्रॉफी के इस्ट जोन की टीम में सुरक्षित खिलाड़ी की सूची में पहला नाम अभिजीत का था.
इन खिलाड़ियों के कैंप में आमंत्रण पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, अमित कुमार, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल सहित अनेक वरिष्ठ क्रिकेटरों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है. वहीं क्रिकेट प्रेमियों को इनसे काफी उम्मीदें हैं कि बिहार के दो ओर लाल आईपीएल में शायद खेलते दिखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










