ePaper

Petrol-Diesel Price Today: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट

Updated at : 01 Oct 2023 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price Today: बिहार में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है आज का रेट

Petrol-Diesel Price Today: देश चारों महानगर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सामान्य बनी हुई हैं. अच्छी बात ये है कि आखिरी बार आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम मई 2022 में बदले थे.

विज्ञापन

saPetrol-Diesel Price Today: अक्टूबर के पहले दिन तेल वितरण कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उठा-पटक के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. हालांकि, बिहार समेत कुछ राज्यों में दाम में थोड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे और डीजल की कीमतों में 15 पैसे की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. इसके बाद से पेट्रोल का रेट 109.33 रुपये और डीजल की कीमत 95.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावे, देश चारों महानगर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सामान्य बनी हुई हैं. अच्छी बात ये है कि आखिरी बार आखिरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम मई 2022 में बदले थे. राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. चेन्नई में भी कीमतों में कोई बदलावन देखने को नहीं मिला है. यहां, पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 94.37 रुपये प्रति लीटर है.

अन्य शहरों पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल(रुपये/लीटर) डीजल (रुपये/लीटर)

नोएडा 96.59 89.76

गुरुग्राम 97.11 89.97

चंडीगढ़ 96.20 84.26

लखनऊ 96.62 89.81

पटना 107.24 94.04

हैदराबाद 109.66 97.82

भुवनेश्वर 103.19 94.76

कमजोर हाजिर मांग से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 3 रुपये की तेजी के साथ 7,795 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 3 रुपये या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,795 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 10,595 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.64 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 0.21 प्रतिशत की तेजी दर्शाता 96.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

Also Read: Small Saving Scheme: महिलाओं के लिए बेस्ट है पोस्ट ऑफिस के ये पांच प्लान, देंगे तगड़ा रिटर्न

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार द्वारा तय होते हैं और यह एक डायनामिक प्रक्रिया है जो विभिन्न कारगर कारकों पर निर्भर करती है. यहां कुछ मुख्य कारक हैं जो इस प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं:

  • आंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य (International Market Prices): भारत उपयोगकर्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल के विश्वासपूर्वक संग्रहित वितरण नेटवर्क नहीं है. इसलिए, विश्व बाजार में पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में उत्तराधिकार खत्म होने के बावजूद, भारत अंत में मात्रा और वितरण में परिभाषित है.

  • कर और शुल्क (Taxes and Duties): पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को निर्धारित करने में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लागू किए जाने वाले कर और शुल्क शामिल होते हैं. यह आमतौर पर विभिन्न अद्यावधिक निर्णयों के आधार पर बदल सकते हैं.

  • राज्य सरकारों का योगदान (State Government Contribution): राज्य सरकारें भी पेट्रोल और डीजल के दामों को नियंत्रित करने के लिए अपने योगदान को शामिल कर सकती हैं. वे अपने राज्य में विभिन्न शुल्क और करों को लागू कर सकते हैं.

  • मुद्रा की मांग और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति (Demand for Currency and Supply of Petroleum Products): पेट्रोलियम उत्पादों की मांग और उनकी आपूर्ति के बीच संतुलन भी मूल्यों को प्रभावित कर सकते हैं. यदि उत्पादों की मांग अधिक है और आपूर्ति कम है, तो मूल्यों में वृद्धि हो सकती है. उत्पादों की मांग कम है और आपूर्ति अधिक है, तो मूल्यों में कमी हो सकती है.

  • निर्यात और आयात की घटनाएं (Export and Import Events): विभिन्न निर्यात और आयात की घटनाएं भी पेट्रोल और डीजल के मूल्यों को प्रभावित कर सकती हैं. ये घटनाएं विभिन्न देशों और उत्पादकों के बीच होती हैं और मूल्यों पर प्रभाव डालती हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन