सरसों के खेत से युवक का शव बरामद, तीन पर केस

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के देवरिया पुल के समीप सरसों के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुल्हिनबाजार

शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के देवरिया पुल के समीप सरसों के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान भगवानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी जय लाल यादव के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई. थाने में मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दुल्हिन बाजार थाना क्ष्रेत्र के पुनप���न नदी में बने देवरिया पुल के पास शुक्रवार की सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों की नजर सरसों के खेत में एक युवक की शव पर पड़ी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया. बताया जाता है कि रोशन कुमार पढ़ाई के लिए बेंगलुरु में रहता था. उसकी बहन की शादी तय थी. जिसकी तैयारी को लेकर फिलहाल वह देवरिया गांव स्थित अपने घर आया था. यहां से वह गुरुवार की शाम गायब हो गया. परिजनों ने कॉल किया तो मोबाइल भी बंद था. काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह देवरिया पुल से कुछ दूरी पर सरसों के खेत से रोशन का शव मिला. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन