महाकुंभ जाने की होड़: ट्रेन की कपलिंग पर लटककर सफर कर रहे युवा, श्रद्धालुओं की आस्था बनी प्रशासन की चुनौती

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 20 Feb 2025 8:17 AM

विज्ञापन

यात्रियों की भीड़

Mahakumbh: महाकुंभ की आस्था में डूबे श्रद्धालुओं का सैलाब रेलवे स्टेशनों पर उमड़ पड़ा है. पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ जुट गई है. ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर यात्री कपलिंग पर यात्रा करते दिखे.

विज्ञापन

Mahakumbh: महाकुंभ की आस्था ने रेलवे स्टेशनों पर भीड़ की नई तस्वीर उकेर दी है. पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र और राजेंद्र नगर टर्मिनल पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही है. प्लेटफॉर्म पर सांसे घूंट रही हैं. अफरातफरी जैसी स्थिति है.

भारी भीड़, सुरक्षा कड़ी

बुधवार को पटना जंक्शन पर भारी भीड़ देखने को मिली. बिना टिकट यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश से रोका जा रहा है, लेकिन फुटओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही. कई युवा ट्रेन के बोगियों के बीच कपलिंग पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं.

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद हैं. ट्रेन के गेट पर चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. भीड़ को संभालने के लिए स्टेशन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. लेकिन फिर भी भीड़ नियंत्रण से बाहर है.

प्लेटफार्म पर श्रद्धालुओं का सैलाब

प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के खुलने के समय प्लेटफार्म पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. कई यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते दिखे. महिलाओं और बुजुर्गों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीन शिफ्टों में पुलिस बल तैनात किया गया है. आरपीएफ, जीआरपी, एसडीआरएफ और बिहार पुलिस के 120 अतिरिक्त जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है. स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती बरती जा रही है.

स्टेशन के बाहर भी पुख्ता इंतजाम

स्टेशन के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने विशेष निर्देश जारी किए हैं. अतिक्रमण हटाने और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सिविल सर्जन को एंबुलेंस और क्विक मेडिकल टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: बिहार के इन 20 जिलों में वज्रपात के साथ होगी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

श्रद्धालुओं की आस्था, प्रशासन की चुनौती

महाकुंभ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है, लेकिन उनकी सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है. रेलवे और जिला प्रशासन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और श्रद्धालु अपनी यात्रा सकुशल पूरी कर सकें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन