बिहार के युवा तेजस्वी के चक्कर में नहीं आने वाले : श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं. वह युवा सम्मेलन करें या कुछ भी करें. बिहार के युवा उनके चक्कर में पढ़ने वाले नहीं है.
पटना. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि तेजस्वी यादव युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं. वह युवा सम्मेलन करें या कुछ भी करें. बिहार के युवा उनके चक्कर में पढ़ने वाले नहीं है. उनकी सरकार में युवाओं का ख्याल नहीं आया और अब युवा सम्मेलन करके कुछ नहीं मिलने वाला है.पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोग से लालू प्रसाद मुख्यमंत्री तक बनें, उनकी अहम भूमिका रही है. यह उनके बेटे को भी पता होना चाहिए .
नीतीश ने राजद को जीवनदान दिया : उमेश
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि 2015 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा नहीं होती, तो राजनीति में तेजस्वी का कोई नामलेवा भी नहीं होता. हमारे नेता ने राजनीतिक ऑक्सीजन देकर राजद को जीवनदान देने का काम किया. सीएम ने दरियादिली दिखाकर तेजस्वी को बगैर किसी राजनीतिक पात्रता, योग्यता व परिपक्वता के दो बार काम करने का अवसर दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




