गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, लापता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 12:20 AM
पटना सिटी. मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक डूब गया.
पटना सिटी. मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाबगंज गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक युवक डूब गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रिकाबगंज मुहल्ला निवासी अवधेश राय का 18 वर्षीय पुत्र राकेश दो दिन पहले गंगा स्नान के लिए आया था. गंगा स्नान के दौरान वह गंगा में डूब गया. घटना के काफी देर बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली. इसके बाद परिजन व मुहल्ले के लोगों के साथ गंगा तट पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि गंगा स्नान के दौरान एक नाविक ने डूबते देखा था. इसके बाद मालसलामी थाना को भी सूचना दी गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर व एसडीआरएफ की मदद से डूबे युवक की गंगा में सर्च आपरेशन चलाया. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. हालांकि परिजनों की ओर से डूबे युवक की तलाश में नाविकों के साथ गंगा में सर्च ऑपरेशन दो नाव से चलाया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि पुलिस सहयोग करे तो डूबे का शव मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










