ePaper

श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आफ्टर स्कूल वर्कशॉप शुरू, बच्चों ने सीखी बेसिक कोडिंग

Updated at : 30 Jun 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में आफ्टर स्कूल वर्कशॉप शुरू, बच्चों ने सीखी बेसिक कोडिंग

केंद्र के इनोवेशन हब में आयोजित इस विशेष कार्यशाला के पहले दिन बच्चों को ‘लर्निंग विद आर्डिनो’ सत्र के तहत बेसिक कोडिंग की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

Patna News: शहर के श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में शनिवार से आफ्टर स्कूल वर्कशॉप की शुरुआत हुई. केंद्र के इनोवेशन हब में आयोजित इस विशेष कार्यशाला के पहले दिन बच्चों को ‘लर्निंग विद आर्डिनो’ सत्र के तहत बेसिक कोडिंग की जानकारी दी गयी. इस दौरान उन्होंने सीखा कि किसी रोबोट को कैसे कोड किया जाता है और रोबोटिक्स की मूल अवधारणा क्या होती है. वर्कशॉप में बच्चों को मेंटर गौरव मार्गदर्शन दे रहे हैं. यह कार्यशाला 29 जून तक चलेगी, जिसमें विज्ञान से जुड़े पांच अन्य सत्र आयोजित किये जायेंगे. इनमें स्टडी ऑफ ऑस्मोसिस इन प्लांट सेल, रोबोटिक्स, ग्राम स्टेनिंग ऑफ बैक्टीरिया, बायोकेमिकल टेस्टिंग ऑफ कार्बोहाइड्रेट और टेम्पररी प्लांट सेल प्रिपरेशन जैसे रोचक विषय शामिल हैं. इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रायोगिक विज्ञान से जोड़ना और उन्हें तकनीक के साथ सहज बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु देव

लेखक के बारे में

By हिमांशु देव

सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन