अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाएं संभालेंगी गुलजारबाग स्टेशन की कमान

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Mar 2020 6:06 AM

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दानापुर रेलमंडल क्षेत्र के गुलजारबाग स्टेशन की कमान महिला रेलकर्मी संभालेंगी. स्टेशन स्थित जनरल व आरक्षण टिकट काउंटरों के साथ-साथ टिकट चेकिंग, सुरक्षा और ट्रेनों के परिचालन की जिम्मेदारी महिला कर्मियों को दी जायेगी.

विज्ञापन

पटना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दानापुर रेलमंडल क्षेत्र के गुलजारबाग स्टेशन की कमान महिला रेलकर्मी संभालेंगी. स्टेशन स्थित जनरल व आरक्षण टिकट काउंटरों के साथ-साथ टिकट चेकिंग, सुरक्षा और ट्रेनों के परिचालन की जिम्मेदारी महिला कर्मियों को दी जायेगी. इसकी तैयारी पूर्व मध्य रेल की ओर से शुरू कर दी गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे महिला सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है. यही वजह है कि महिला कर्मी हर क्षेत्र में कार्यरत हैं और आठ मार्च को गुलजारबाग स्टेशन की कमान महिला कर्मी ही संभालेंगी.

मंडल के कई स्टेशनों को महिला कर्मी संभालेंगी : पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में पांच रेल मंडल क्षेत्र हैं. दानापुर रेल मंडल के गुलजारबाग स्टेशन पर निर्णय हो गया है. वहीं, सोनपुर, समस्तीपुर, धनबाद व मुगलसराय मंडलों के एक-एक स्टेशन को चयनित किया जायेगा, जहां महिलाएं स्टेशन की सारी जिम्मेदारी संभालेंगी.

महिला लोको पायलट चलायेंगी ट्रेन : आठ मार्च को महिला लोको पायलट व सहायक लोको पायलट की एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में तैनाती की जायेगी. ये महिला लोको पायलट ट्रेन चलाकर गंतव्य स्टेशन ले जायेंगी और लेकर वापस लौटेंगी. वहीं, महिला लोको पायलट वाली ट्रेन में महिला गार्ड के साथ साथ महिला टीटीइ की भी ड्यूटी लगायी जायेगी. हालांकि, किस एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों को महिला लोको पायलट चलायेंगी, यह निर्णय अगले एक-दो दिनों में ले लिया जायेगा.

महिला क्रू के जिम्मे होगी समस्तीपुर-जयनगर ट्रेन : समस्तीपुर. आठ मार्च को समस्तीपुर-जयनगर सवारी गाड़ी की कमान पूरी तरह से महिलाएं संभालेंगी. लोको पायलट से लेकर गार्ड व टीटीइ का काम महिलाएं ही करेंगी. पिछले दिनों रेल मंडल में हुई बैठक में इसको लेकर कार्ययोजना तैयार की गयी है. इसमें इस ट्रेन के सभी क्रू मेंबर में महिलाओं को ही शामिल करने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा एक स्टेशन के परिचालन, साफ-सफाई से लेकर अन्य सभी कार्यों की जवाबदेही भी महिला कर्मचारियों के जिम्मे होगी़ डीएमइ (पावर) चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर 75209 समस्तीपुर-जयनगर सवारी गाड़ी की कमान महिला रेल कर्मियों को सौंपने की तैयारी हो रही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन