15 तक न्यू बाइपास पर चलेगा नाला उड़ाही व अतिक्रमण हटाओ अभियान

न्यू बाइपास पर सोमवार को भी नाला उड़ाही के साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान चांगर से न्यू बाइपास के लिए जुड़ी मिट्टी की सड़क को तोड़ कर हटा दिया गया और नाला को साफ कर दिया गया.
पटना : न्यू बाइपास पर सोमवार को भी नाला उड़ाही के साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान चांगर से न्यू बाइपास के लिए जुड़ी मिट्टी की सड़क को तोड़ कर हटा दिया गया और नाला को साफ कर दिया गया. मंगलवार को रामलखन पथ के न्यू बाइपास पर जाने के लिए संपर्क पथ को हटा दिया जायेगा. हालांकि वहां मौजूद एक छोटे मंदिर को नहीं हटाया जायेगा. क्योंकि उसके कारण नाला को कोई परेशानी नहीं हो रही है. अब तक करीब एक दर्जन मुहल्लों के न्यू बाइपास की ओर जाने वाले संपर्क पथ को हटा दिया गया है. हालांकि इसका परिणाम भी दिख रहा है.
पानी का बहाव काफी तेज हो चुका है. यह अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी 15 जून तक चलेगा. पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन व निगम प्रशासन को पटना के तमाम नालों की उड़ाही व अतिक्रमण को हटाने के लिए 15 जून तक का समय दिया है.
इसके बाद वे खुद निरीक्षण करने के लिए निकलेंगे. नगर निगम की अपील नगर निगम ने शहर के नालों में कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने, गोबर नहीं बहाने, शौचालय की पाइप को सीधे नाला से नहीं मिलाने, नाले के करीब गिट्टी बालू आदि नहीं रखने की अपील की है.
कंकड़बाग अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके क्षेत्र में जहां-जहां भी नाले की सफाई हुई है, वहां काफी मात्रा में गिट्टी व बालू निकल रहे हैं. इसलिए निर्माण सामग्री को नाला से दूर रखने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि रामलखन पथ के न्यू बाइपास को जोड़ने वाली सड़क को कल हटाया जायेगा.
Posted by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




