वक्फ कानून से बिहार में किन मुसलमानों को होगा फायदा? जदयू ने बिल का समर्थन करके दिया जवाब...

Updated at : 03 Apr 2025 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
jdu on waqf bill

सांकेतिक फोटो

Waqf-bill: जदयू ने वक्फ बिल को समर्थन दिया है. जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बताया है कि इस कानून से बिहार के किन मुसलमानों को फायदा होगा. उन्होंने विपक्ष की राजनीतिक मंशा के बारे में भी बताया है. संजय झा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की तारीफ की है.

विज्ञापन

Waqf Bill News: वक्फ बिल पर बिहार की राजनीति भी गरमायी हुई है. वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में रात 1 बजे के करीब पास हुआ. इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े. जिसमें जदयू के सांसदों का भी वोट शामिल रहा. आरजेडी ने इस बिल का विरोध किया. वक्फ बिल लोकसभा में पास हुआ तो जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि इस बिल से किन मुसलमानों को फायदा होने वाला है.

संजय झा ने वक्फ बिल पर कहा…

जदयू सांसद ने कहा कि जो भ्रम की स्थिति थी वो भी सदन में चर्चा के बाद खत्म हो गयी. गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के बाद जो भ्रम कुछ लोग फैला रहे थे वो स्थिति बिल्कुल साफ हो गयी. कुछ लोग भावना भड़काकर वोट लेने के लिए मुसलमानों में कंफ्यूजन पैदा कर रहे थे.कुछ लोग वक्फ की प्रॉपर्टी पर कब्जा करके बैठे हुए थे.

ALSO READ: Video: वक्फ बिल पर संसद में लालू यादव का 15 साल पुराना ये भाषण, जिसे भाजपा ने बना लिया हथियार…

किन मुसलमानों को बिहार में होगा फायदा?

संजय झा ने कहा कि बिहार में पसमांदा मुसलमानों की संख्या सबसे अधिक है. हमारे पास बिहार की जातीय गणना है. इन पसमांदा मुसलमानों का प्रतिनिधित्व नहीं थी. अब नरेंद्र मोदी सरकार ने ये कर दिया है. गरीब पसमांदा मुसलमानों को अब फायदा मिलेगा. उनके भी अब प्रतिनिधित्व रहेंगे. दान जिस उद्देश्य से दिया जाता था, वो अब सही जगह लगेगा. यह बात स्पष्ट किया जाएगा कि गरीब मुसलमानों को इसका फायदा होगा.

मंत्री ललन सिंह ने विपक्ष को घेरा

जदयू सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने वक्फ विधेयक को उनकी पार्टी जदयू के तरफ से पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की. सदन में ललन सिंह ने कहा कि विपक्ष दल इस विधेयक को लेकर एक अलग तरह का विमर्श गढ़ने की और देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन