Voter List: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन का काम 75% पूरा, हर चार में से तीन वोटरों ने जमा किया फॉर्म

Published by : Aniket Kumar Updated At : 12 Jul 2025 10:15 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Voter List: बिहार में जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम 75 प्रतिशत हो चुका है. प्रदेश के हर चार में से तीन वोटरों ने गणना फॉर्म भरकर जमा कर दिया है. फॉर्म जमा करने की समय सीमा समाप्त होने में अभी 14 दिन शेष हैं. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Voter List: बिहार में मतदाता सूची को लेकर बवाल मचा हुआ है. राजनीतिक हलचल जारी है. विपक्षी दलों के नेता चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस पूरे मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है. चुनाव आयोग की तरफ से बिहार में हो रहे इस वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि अब हर चार में से तीन वोटरों ने अपना गणना फॉर्म जमा करा दिया है. आयोग के अनुसार, बिहार में लगभग 7.90 करोड़ मतदाताओं की संख्या है. उनमें से 74.39% से अधिक ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं जबकि इन प्रपत्रों को जमा करने की समय सीमा समाप्त होने में अभी 14 दिन शेष हैं.

सेकेंड फेज में घर-घर जा रहे बीएलओ

एसआईआर के सेकेंड फेज में बीएलओ वोटरों की मदद के लिए उनके घर-घर जा रहे हैं और उनके भरे हुए गणना फॉर्म को इकट्ठा कर रहे हैं. 38 जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करने वाले निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) और 963 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ) सहित फील्ड स्तर के पदाधिकारी, एसआईआर के काम का लगातार मॉनिटर कर रहे हैं.

5.87 करोड़ गणना फॉर्म एकत्र

आयोग के अनुसार, एसआईआर निर्देश जारी होने के बाद से बीते 17 दिनों में, शुक्रवार शाम 6:00 बजे तक 5,87,49,463 गणना फॉर्म इकट्ठा किए गए हैं, जो 74.39% है. सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त 1.56 लाख सक्रिय बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) की सक्रिय भागीदारी के परिणामस्वरूप 74.39% गणना प्रपत्रों का संग्रह संभव हो पाया है.

ALSO READ: Bihar News: जेपी गंगा पथ पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, बनाए जाएंगे टीओपी, गश्ती करेगी पुलिस

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन