Viral Wedding Card: CM नीतीश के गृह जिले वाला दूल्हा निकला लालू यादव का फैन, शादी के कार्ड पर लिखा- ‘लालू-तेजस्वी जिंदाबाद’

Viral Wedding Card: बिहार में इन दिनों शादी का कार्ड सुर्खियों में छाया हुआ है. ऐसे में एक और शादी के कार्ड की तस्वीर सामने आ गई है, जिसे देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लीजिएगा. दरअसल, मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले से जुड़ा हुआ है. जहां का एक दूल्हा लालू प्रसाद यादव का जबरा फैन निकला. इतना ही नहीं, उसने अपनी शादी के कार्ड में लालू यादव की तस्वीर भी छपवाई.
Viral Wedding Card: बिहार में इन दिनों शादी का कार्ड सुर्खियों में छाया हुआ है. कई लोगों के कार्ड सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी तक नहीं रोक पा रहे. इसी क्रम में एक और कार्ड सामने आ गया है, जिसे देखकर लोग सिर पकड़ ले रहे हैं. मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से जुड़ा है. जहां का एक शख्स आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जबरा फैन निकला. इतना ही नहीं, उसने खुद के वेडिंग कार्ड पर लालू यादव की तस्वीर भी छपवाई.
सीएम नीतीश के गृह जिले का शख्स निकला लालू का फैन
बता दें कि, बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. जिसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. बात करें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तो वे कई जिलों में जाकर जनसभाएं कर रहे हैं. इसके साथ ही जनता को लुभाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. वहीं, चुनावी मौसम में कई बार जबरा फैन भी सामने जरूर ही आते हैं. ऐसे में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार का एक जबरा फैन सोशल मीडिया पर छा गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का दूल्हा लालू यादव का फैन निकला. इसके अलावा उसने जो वेडिंग कार्ड छपवाया उसमें लालू यादव के फोटो के साथ जिंदाबाद के नारे भी लिखे.
कार्ड में लिखा- ‘लालू-तेजस्वी जिंदाबाद’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्ड ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. कार्ड पर नजर डालें तो, उस शख्स का नाम रविश यादव है. इसने अपनी शादी के कार्ड पर लालू यादव की फोटो छपवाई है. इसके साथ ही लिखा कि, ‘लालू-राबड़ी जिंदाबाद, तेज-तेजस्वी जिंदाबाद.’ खबर की माने तो, रविश का कहना है कि, उसकी शादी में जब तक लालू यादव के परिवार का कोई सदस्य नहीं आएगा, तब तक वह जयमाला नहीं डालेगा. बता दें कि, इस वायरल वेडिंग कार्ड को लोग अपने-अपने रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह कार्ड सुर्खियों में छा गया है.
Also Read: Bihar Crime: मुंगेर में 4 अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 अपराधी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










