Viral Video: 'मैं प्रेग्नेंट हूं, प्लीज ऐसा मत कीजिए...', पटना मरीन ड्राइव पर महिला चिल्लाती रही, पुलिस वाला गाड़ी चढ़ाता रहा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Nov 2025 2:57 PM
प्रेग्नेंट महिला पर स्कूटी चढ़ाता पुलिस वाला
Bihar News: पटना के मरीन ड्राइव पर ट्रैफिक जांच के दौरान गर्भवती महिला और पुलिसकर्मी के बीच तीखा विवाद हाईवोल्टेज ड्रामा में बदल गया. स्कूटी जब्त करने की कार्रवाई के बीच महिला पर वाहन चढ़ाने का दृश्य देखकर लोग दंग रह गए.
Bihar News: पटना के मरीन ड्राइव पर सोमवार की शाम ट्रैफिक चालान को लेकर ऐसा बवाल मचा कि रास्ते से गुजर रहे लोगों तक के रौंगटे खड़े हो गए. रॉन्ग साइड से स्कूटी हाथ में लेकर जा रहे पति-पत्नी को रोकने आई पुलिस टीम और गर्भवती महिला के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाईवोल्टेज ड्रामा में बदल गया. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्कूटी जब्त करने के दौरान एक पुलिसकर्मी बार-बार गाड़ी आगे बढ़ाता रहा. जबकि गर्भवती महिला उसके सामने खड़ी होकर चीख-चीखकर रोकने की गुहार लगाती रही.
महिला बार-बार कहती रही- मैं प्रेग्नेंट हूं…
महिला बार-बार कहती रही- मैं प्रेग्नेंट हूं, प्लीज ऐसा मत कीजिए, लेकिन पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठकर उसे स्टार्ट कर आगे बढ़ने लगा. महिला स्कूटी के सामने गिरती-पड़ती लटकी रही और करीब 20 मीटर तक इसी स्थिति में घिसटती चली गई. इस दौरान उसके हाथ-पैर में चोट भी लग गई. जब उसकी तबीयत बिगड़ती दिखाई दी, तब जाकर पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोकी.
स्कूटी पर पहले से था 12,000 रुपये का चालान
घटना की जड़ रॉन्ग साइड से लौटने की कोशिश थी. दंपती मरीन ड्राइव घूमने आया था और दूर मौजूद यूटर्न तक जाने के बजाय पति स्कूटी को हाथ से धक्का देते हुए गलत दिशा में ले आया. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया. जब कागज चेक किए गए तो पता चला कि पहले से ही स्कूटी पर 12,000 रुपये का चालान है. इसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी. यही से मामला बढ़ और स्कूटी ले जाने से रोकने की कोशिश में महिला पुलिसकर्मी के सामने आ गई, पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी. पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










