Vijay Sinha: ‘आवेदन मिलने पर लालू यादव के जमीन की होगी जांच’, विजय सिन्हा बोले- माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी

Vijay Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा फुल एक्शन मोड में हैं. इस बीच उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की संपत्ति और जमीन को लेकर बड़ा बयान दिया. दरअसल, उन्होंने कहा- अगर लालू यादव की जमीन को लेकर आवेदन मिलता है तो उसकी भी जांच की जायेगी.
Vijay Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा जमीन से जुड़े मामलों को लेकर काफी एक्टिव दिख रहे. साथ ही समस्याओं के निपटारे को लेकर आदेश भी जारी किया गया है. इस बीच विजय सिन्हा ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जमीन को लेकर बड़ा बयान दे दिया. साथ ही माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहने की बात भी उन्होंने कही.
पत्रकारों के सवाल पर क्या बोले विजय सिन्हा?
पत्रकारों के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा, अगर जन कल्याण संवाद में राजद सुप्रीमो लालू की संपत्ति या जमीन को लेकर आवेदन किया जाता है तो उसकी जांच करवाई जायेगी. दरअसल, बीजेपी के नेता नीरज कुमार ने कहा था कि वे विजय सिन्हा से रिक्वेस्ट करेंगे कि लालू यादव के पास अवैध संपत्ति है. साथ ही उनकी जमीन की भी जांच कराई जाए. इस पर विजय सिन्हा ने आवेदन मिलने पर जांच का आश्वासन दिया है.
‘माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगा अभियान’
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि जमीन माफियाओं के खिलाफ बिहार में अभियान जारी रहेगा. कानून सबके लिये एक बराबर है. ऐसे में अगर किसी भी नेता के खिलाफ जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आवेदन दिया जाता है तो तमाम नियम के तहत कार्रवाई जरूर ही की जायेगी. मालूम हो, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की कमान संभालते ही उन्होंने तमाम अधिकारियों को टाइट कर दिया है.
विजय सिन्हा ने अधिकारियों को दिया था आदेश
एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने अंचल अधिकारियों और सीईओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा था कि 420 के तहत गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई शुरू की जाए. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हर अंचल से कम से कम दो ऐसे मामलों में जनवरी महीने में पहली कार्रवाई होनी चाहिए और यह कार्रवाई 14 जनवरी से पहले हर हाल में पूरी होनी चाहिए. उनका कहना था कि इससे गलत काम करने वालों में भय पैदा होगा और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा.
Also Read: Bihar Road Project: बिहार के इन 5 स्टेट हाइवे के लिये सरकार लेगी लोन, 6 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










