VIDEO : पटना में Phd. होल्डर्स का लोकभवन मार्च, 20वें दिन भी अनशन जारी, नवंबर में क्या करेंगे वीडियो में जानिए
Patna Phd. Holders Protest : पटना में पीएचडी धारकों, रिसर्च स्कॉलर्स और अतिथि शिक्षकों ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपनी मांगों को लेकर वे 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं.
Patna Phd. Holders Protest : बिहार की राजधानी पटना के आर ब्लॉक स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क के पास पीएचडी धारकों, रिसर्च स्कॉलर्स और अतिथि शिक्षकों (गेस्ट फैकल्टी) ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित इन बुद्धिजीवियों और शोधकर्ताओं ने लोकभवन मार्च निकाला है. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिहार सरकार शिक्षा और शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.
आपके शहर में
यूजीसी नियमों की अनदेखी का आरोप
प्रदर्शनकारियों की सबसे प्रमुख मांग यह है कि बिहार सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों और रेगुलेशन को दरकिनार कर राज्य में अपना नया रेगुलेशन थोप दिया है. छात्रों की मांग है कि इस नए रेगुलेशन को तुरंत रद्द किया जाए. वीडियो में सुनिए प्रदर्शनकारियों की मांग क्या है.
20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर उनके साथी कुमत पटेल पिछले 20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. उनका आरोप है कि लगातार आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर इसे और व्यापक किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए