भीषण सड़क हादसा: छठीहार की खुशियां मातम में बदलीं, आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला, 6 की मौत

Updated:
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन

पश्चिम चंपारण के लौरिया में छठीहार की खुशियां मातम में बदल गईं. बनकटवा में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचल दिया, हादसे में छह लोगों की मौत और करीब एक दर्जन लोग घायल हुए. जानिए हादसे की पूरी कहानी.

विज्ञापन

बेतिया एक्सीडेंट न्यूज: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को एक बस ने कुचल दिया. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

6 की मौत, कई घायल

मृतक

छांगुर राम (70 वर्ष), बनकटवा

बहादुर महतो (45 वर्ष), बसवरिया

संजय कुमार (28 वर्ष), बसवरिया

राकेश कुमार दूबे (35 वर्ष), बनकटवा

देवेन्द्र दूबे (35 वर्ष), बनकटवा

घायल

श्याम बाबू कुमार (16 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया

अजीत कुमार (18 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया

मोचन महतो (50 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया

नरेश राम (40 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया

घायल सभी बनकटवा और बसवरिया गांव के निवासी बताए गए हैं. बसवरिया, परसौनी टोला पंचायत क्षेत्र में आता है.

गोरखपुर से बेतिया आ रही थी बस

हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ. गोरखपुर से बेतिया आ रही शाही ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठीहार कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

इलाके में आक्रोश और मातम, मची है चीख पुकार

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासनिक स्तर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

खबर अपडेट की जा रही है...


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन