गन्ने के खेत से निकला गैंडा, फुटप्रिंट का पीछा करते-करते नेपाल पहुंची वन विभाग की टीम
पश्चिम चंपारण के इनरवा गांव में गन्ने के खेत में दिखे गैंडे ने वन विभाग की टीम को खूब दौड़ाया. वन विभाग ने फुटप्रिंट का पीछा करते हुए गैंडे को इंडो-नेपाल बॉर्डर तक ट्रैक किया. आखिरकार, गैंडा सीमा पार कर नेपाल पहुंच गया, जिससे स्थानीय किसानों ने राहत की सांस ली है.
West Champaran News: इनरवा थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे इनरवा गांव के रामजानकी मंदिर देवीगंज के समीप गन्ने के खेत में मिले गैंडे का वन विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी लोकेशन ट्रैक किया. फुटप्रिंट के आधार पर गैंडे की गतिविधियों का पता लगाते हुए टीम नेपाल सीमा तक पहुंची. निगरानी के दौरान गैंडा सीमा पार कर नेपाल क्षेत्र में चला गया, जिसके बाद आसपास के किसानों ने राहत की सांस ली.
आपके शहर में
Mainatand News: फुटप्रिंट के सहारे गैंडे की तलाश

वन विभाग की टीम ने वनरक्षी मनीष कुमार और राजू कुमार के नेतृत्व में गैंडे के फुटप्रिंट के आधार पर उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया. टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर गैंडे के संभावित रास्ते का पता लगाने में जुटी रही.
गैंडे ने बदला लोकेशन, नेपाल सीमा में पहुंचा
वन विभाग की निगरानी के दौरान गैंडे ने अपना लोकेशन बदल लिया और इंडो-नेपाल सीमा पार कर नेपाल क्षेत्र में प्रवेश कर गया. इसके बाद टीम ने नेपाल की ओर भी उसके फुटप्रिंट को ट्रैक किया और करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसकी गतिविधि का पता लगाया.
नेपाल पहुंचने के बाद किसानों ने ली राहत की सांस
गैंडे के नेपाल क्षेत्र में चले जाने के बाद इनरवा और आसपास के किसानों ने राहत की सांस ली है. लगातार गैंडे की मौजूदगी को लेकर खेतों में जाने से ग्रामीणों में डर बना हुआ था. अब किसान सामान्य रूप से अपने खेतों में कृषि कार्य कर सकेंगे.
वन विभाग की निगरानी अब भी जारी
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मगुराहा वन क्षेत्र के रेंजर अंशुमन कुमार ने बताया कि गैंडा नेपाल की सीमा में चला गया है. नेपाल क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसके फुटप्रिंट को ट्रैक किया गया है.
उन्होंने कहा कि फिलहाल गैंडे की गतिविधियों पर वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है. ग्रामीणों से सतर्क रहने और गैंडे की दोबारा मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें:घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए