बेतिया: घास काटते वक्त पति से वीडियो कॉल कर रही थी 8 माह की गर्भवती, पड़ोस की महिलाओं ने कर दी पिटाई

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image

पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक आठ माह की गर्भवती महिला के साथ पड़ोस की तीन महिलाओं ने बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bettiah News: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव में एक आठ माह की गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है. मामले को लेकर महुअवा निवासी 25 वर्षीय पीड़िता निशा देवी ने पड़ोस की ही तीन महिलाओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की सघन जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Mainatand News: पति से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में पीड़िता निशा देवी ने बताया कि विगत 13 अगस्त को दोपहर करीब 1:00 बजे वह अपने घर के पीछे खेत में घास काट रही थी.

उसी दौरान बाहर रह रहे उसके पति का वीडियो कॉल आया. वह मोबाइल पर पति से बात कर रही थी और उन्हें बारिश आने की जानकारी दे रही थी. पीड़िता का आरोप है कि उसी समय पड़ोस में रहने वाली 45 वर्षीय सोना देवी, 30 वर्षीय पूजा देवी और 26 वर्षीय सुनीता देवी वहां आ धमकीं और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगीं.

पेट पर लात-घूंसे मारने का आरोप

जब पीड़िता ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो तीनों महिलाओं ने कथित तौर पर उस पर हमला बोल दिया.

आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके बाल पकड़ लिए और घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया. पीड़िता ने बताया कि वह 8 माह की गर्भवती है, इसके बावजूद आरोपियों ने बेरहमी दिखाते हुए उसके पेट पर लात-मुक्कों से प्रहार किया, जिससे उसे असहनीय दर्द होने लगा. इसके साथ ही गले का मंगलसूत्र व नाक की नथुनी छीनने का प्रयास करते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

जांच और कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

घटना के बाद किसी तरह पीड़िता ने परिजनों के सहयोग से थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई.

इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर तीनों नामजद आरोपी महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और घायलावस्था व चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सावन की आखिरी सोमवारी से पहले वाल्मीकिनगर में उमड़ी भीड़, त्रिवेणी संगम पर दिखा अद्भुत नजारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन