राज्य अंडर-7 शतरंज में पटना की वंशिका संयुक्त शीर्ष पर

Updated:
विज्ञापन
राज्य अंडर-7 शतरंज में पटना की वंशिका संयुक्त शीर्ष पर

खिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ होस्टल में खेली जा रही बिहार राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को चार चक्रों की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में लखीसराय के वैभव आनंद चार अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं.

विज्ञापन

पटना. अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ होस्टल में खेली जा रही बिहार राज्य अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को चार चक्रों की समाप्ति के बाद बालक वर्ग में लखीसराय के वैभव आनंद चार अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं. वहीं, बालिका वर्ग में पटना की वंशिका माहेश्वरी और मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी चार अंकों के साथ संयुक्त रूप से आगे चल रही हैं. पूर्णिया के अक्षित आनंद और किशनगंज के ज्येश शंकर साहा को लखीसराय के वैभव आनंद और बेगूसराय के विष्णु वैभव के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही वैभव शीर्ष पर आ गये हैं जबकि पटना के रेयांश पुंज के साथ विष्णु वैभव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. बालिका वर्ग में शीर्ष बोर्ड पर काले मोहरों से खेल रही पटना की वंशिका माहेश्वरी ने पटना की ही शान्वी सिन्हा को पराजित कर अपनी बढ़त को बनाये रखी. वहीं, दो नंबर बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेल रही मुजफ्फरपुर की दिशा ने पूर्णिया की आकृति नव्या को पराजित कर वंशिका के साथ संयुक्त रूप से प्रतियोगिता में बढ़त बना ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dharmnath Prasad

लेखक के बारे में

By Dharmnath Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन