पटना जीपीओ में ‘वंदे मातरम्’ संगीत अभियान, प्रभात फेरी से दिया राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

प्रभात फेरी के दौरान मौजूद लोग

पटना जीपीओ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ और प्रभात फेरी का आयोजन किया. राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था इसका उद्देश्य.

विज्ञापन

Patna News : पटना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को पटना जीपीओ में ‘वंदे मातरम् संगीत कैंपेन’ और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. डाक निदेशालय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था. कार्यक्रम में मुख्य डाकपाल राजदेव प्रसाद, उप मुख्य डाकपाल (प्रशासन) विनय कुमार दुबे सहित डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

‘वंदे मातरम्’ की सामूहिक प्रस्तुति से गूंजा जीपीओ परिसर

पटना जीपीओ के ऐतिहासिक भवन के सामने आयोजित कार्यक्रम में डाक विभाग के कर्मचारियों ने ‘वंदे मातरम्’ गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी. हाथों में तिरंगा लेकर कर्मचारियों ने राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

सेल्फी प्वाइंट पर दिखा ‘हर घर तिरंगा’ का उत्साह

परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था. यहां कर्मचारियों और आगंतुकों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई.

प्रभात फेरी निकाल लोगों को किया जागरूक

कार्यक्रम के बाद पटना जीपीओ के कर्मचारियों ने तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.


विज्ञापन
प्रमोद कुमार झा

लेखक के बारे में

By प्रमोद कुमार झा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन