'जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना...' पटना में अश्लीलता फैलाने वाले कपल्स को हिन्दू सेना की हिदायत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Feb 2025 11:35 AM
पटना की सड़कों पर लगा पोस्टर
Valentine Day: पटना की सड़कों पर हिन्दू शिवभावनी सेना ने पोस्टर के जरिए प्रेमी जोड़ों को हिदायत दी है. पोस्टर में लिखा है कि वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता फैलाने वालों पर लट्ठ और डंडे से कार्रवाई की जाएगी.
Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे के अवसर पर हिन्दू शिवभावनी सेना ने एक बार फिर से विरोध का ऐलान किया है. पटना की सड़कों पर शिवभवानी सेना के अध्यक्ष लव कुमार सिंह उर्फ रुद्र ने पोस्टर लगाया है. पोस्टर के जरिए उन्होंने प्रेमी जोड़ों को हिदायत दी है. पोस्टर पर लिखा हुआ है कि ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना कोना.’ उन्होंने कहा है कि वेलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति नहीं है, इस दिन पुलवामा के वीर को सम्मान दें.
लठ् और डंडा बजाकर सिखाया जाएगा सबक
उन्होंने आगे कहा कि लेंटाइन डे के नाम पर मुहब्बत के नाम पर चॉकलेट से शुरू होकर 14 फरवरी आते ही नोचने तक गंदा खेल होता है. पटना में यदि ऐसी अश्लीलता, नंगापन, धर्मांतरण और लव जिहाद करोगे तो हिंदू शिवभवानी सेना के कार्यकर्ता टोली बनाकर ऐसे लोंगो पर नजर रख रही है. जिसे लठ् और डंडा बजाकर सबक सिखाने का काम किया जायेगा. वेलेंटाइन डे के दिन ही पुलवामा हमला हुआ था . इसलिए इस दिन पुलवामा के वीर सैनिकों को सम्मान दें.
Also Read: क्या रद्द होगी बीपीएससी 70वीं PT परीक्षा? पटना हाईकोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई
पुलिस प्रशासन भी बढ़ाई व्यवस्था
बता दें कि शिवभावनी के सैनिकों ने पार्क, रेस्टोरेंट जैसी कई जगहों पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है. हर जगह नजर रखी जा रही है. इस बीच, पुलिस प्रशासन ने भी वैलेंटाइन डे के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस अधिकारी हर चौक चौराहे पर तैनात रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










