Live Updates

Unlock 3.0 Bihar LIVE: बिहार में स्कूल-कोचिंग को राहत नहीं, नाइट कर्फ्यू का अवधि घटा, नीतीश सरकार ने जारी किया अनलॉक का गाइडलाइन

Updated:
विज्ञापन

Bihar Unlock Guidelines Update: बिहार कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अनलॉक की अवधि बढ़ा दी गई है. राज्य में अब 6 जुलाई तक अनलॉक को लगाया गया है. वहीं अनलॉक को लेकर गृह विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है. आज बिहार में अनलॉक की तीसरी गाइडलाइन जारी की गई है. नए गाइडलाइन के अनुसार बिहार में अब संध्या सात बजे तक दुकानें खोली जा सकती हैं. वहीं सरकारी दफ्तर में अब सौ प्रतिशत लोग काम पर जा सकते हैं. सरकार ने इस बार पार्क खोलने की भी अनुमति दे दी है.

विज्ञापन

चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां 30 जून तक रद्द

कोरोना महामारी की जंग से मुकाबला के लिए राज्य के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां एक बार फिर 30 जून तक रद्द कर दी गयी है. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम और विशेष चौकसी और मानिटरिंग के लिए सभी डाक्टर (संविदा सहित), मेडिकल अफसर से लेकर निदेशक प्रमुख एवं सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्राचार्य, अधीक्षक, सभी स्वास्थ्य कर्मियों, जीएनएम, एएनएम, शल्य कक्ष सहायक, लैब टेक्नीशियन और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की छुट्टियां 30 जून तक रद्द कर दी गयी है.

पार्क खोलने की भी अनुमति

नीतीश सरकार ने अनलॉक 3.0 में बिहार वासियों को सबसे बड़ी राहत पार्क खोलने की अनुमति दी है. इसके अलावा अब दुकानें शाम के सात बजे तक खोले जा सकते हैं. हालांकि कोरोना का गाइडलाइन पालन करना अनिवार्य होगा.

सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट कर लिखा

सीएम नीतीश कुमार ने पोस्ट कर लिखा, ‘कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की. 23 जून से 6 जुलाई तक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे, दुकानें 7 बजे संध्या तक खुलेगी. रात्रि कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा. पार्क एवं उद्यान 6 बजे सुबह से 12 बजे दिन तक खुलेंगे. अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.’

6 जुलाई तक लॉकडाउन

बिहार कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अनलॉक की अवधि बढ़ा दी गई है. राज्य में अब 6 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है. वहीं अनलॉक को लेकर गृह विभाग की ओर से जल्द ही गाइडलाइन जारी की जाएगी.

इमारत शरिया में कोविड 19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत

बिहार सरकार के सहयोग से अब आप भी मौलाना सज्जाद मेमोरियल हॉस्पिटल में अब नि-शुल्क टीकाकरण का लाभ ले सकते हैं. इस कोरोना लहर में कोरोना जीत के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है. ये जानकारी कार्यवाहक नाज़िम इमारत ए शरिया मौलाना शिबली अल क़ासमी ने दी. उन्होंने कोरोना टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल को साकार करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे बढ़कर टिकाकरण अभियान में भागीदार बनना चाहिए.

आईसीएमआर की टीम ने जिले स्थानों से रोग प्रतिरोधक क्षमता जांच के लिए सैम्पल एकत्र किया

स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना के निर्देश पर आईसीएमआर की टीम ने जिले स्थानों से रोग प्रतिरोधक क्षमता जांच के लिए सैम्पल एकत्र किया. विभिन्न उम्र के लोगों का सैंपल लिया गया. अरवल के परासी, रामपुर, एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा एंटीबॉडी जांच के लिए सैंपल एकत्रित किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि कोरोना से लड़ने में किन-किन लोगों में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुआ है

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola