महागठबंधन की बैठक में खोखली एकता का दिखावा : उमेश

Published by : RAKESH RANJAN Updated At : 05 May 2025 12:50 AM

विज्ञापन

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के पास सुशासन का ट्रैक रिकॉर्ड है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के पास सुशासन का ट्रैक रिकॉर्ड है. उन्होंने महागठबंधन की बैठक को खोखली एकता का महज दिखावा करार दिया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न तो जनहित के लिए कोई स्पष्ट विजन है और न ही 15 वर्षों के शासनकाल की कोई जनकल्याणकारी उपलब्धि है. उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष का इंडी गठबंधन सत्ता-स्वार्थ की बुनियाद पर खड़ा है, जबकि एनडीए ने हमेशा आम जनता के जीवन को बेहतर बनाने और राज्य में सुशासन को सुदृढ़ करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. बिहार में बदले हुए जमीनी हालात और नीतीश सरकार के प्रति जनता में पैदा हुई विश्वास की भावना इस बात का प्रमाण हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए का जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, जिसने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार अब पूरी तरह एनडीए-मय हो चुका है. जनता का रुझान विकास और सुशासन की नीति की ओर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन