खेत में घूमने गये दो युवकों की करेंट लगने से गयी जान

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 22 Sep 2025 1:15 AM

विज्ञापन

patna news: बिहटा . रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बिहटा . थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी. दोनों शादीशुदा थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और गांव में सन्नाटा छा गया. मृतकों की पहचान बहपुरा गांव निवासी राकेश कुमार (25 वर्ष), पिता निर्भय सिंह व लक्ष्मण कुमार (34 वर्ष), पिता विश्वनाथ राय सरांय लक्ष्मीचक निवासी के रूप में की गयी है. पैनाठी रोड स्थित बंसी टोला के पास खेत देखने के दौरान राकेश कुमार 440 वोल्ट के टूटे तार के संपर्क में आ गये. उन्हें बचाने पहुंचे लक्ष्मण कुमार भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बिहटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को दो लोगों की मौत की सूचना मिली थी, लेकिन परिजन लक्ष्मण कुमार का शव अपने साथ घर ले गये, जबकि राकेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

आनंदपुर डुमरिया से अज्ञात शव बरामद:

बिहटा. थाना क्षेत्र के आनंदपुर डुमरिया के समीप रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गयी, जब नदी के सोत (पानी भरे गड्ढे) में शव दिखायी दिया. शव की पहचान नहीं हो सकी है.

आपसी रंजिश में महिला को छुरा मार कर किया जख्मी:

बाढ़. धनामा गांव में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने सुषमा सिंह पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला ने पिंकू सिंह और कुमार गौरव पर छुरा मारकर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन