पालीगंज में हथियार और कारतूस के साथ दो पकड़े गये
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 18 Oct 2025 11:19 PM
चुनाव में अपराधियो के धर-पकड़ को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक पटना पश्चिमी के निर्देश पर क्षेत्र के पियरपुरा थाना क्षेत्र के बसंत बिगहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और गांजा के साथ चंदन कुमार और रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया है
पालीगंज. चुनाव में अपराधियो के धर-पकड़ को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक पटना पश्चिमी के निर्देश पर क्षेत्र के पियरपुरा थाना क्षेत्र के बसंत बिगहा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हथियार, भारी मात्रा में कारतूस और गांजा के साथ चंदन कुमार और रणधीर कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. पियरपुरा थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बसंत बिगहा निवासी रणधीर कुमार को एक कट्टा, तीन कारतूस और 900 ग्राम गंजा के साथ घर से गिरफ्तार किया गया. वहीं चन्दन कुमार को एक थ्रनेट, एक कट्टा, सात कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










