बाइक और घर में हुई चोरी मामले में दो लोग गिरफ्तार

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 11:57 PM

विज्ञापन

पटना सिटी. बाइपास थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पटना सिटी. बाइपास थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इंद्रलोक नगर में बाइक चोरी कर भागने के आरोप में नागरिकों ने एक आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार शैलेंद्र प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बाइक चोरी कर दो युवक भाग रहे थे. शोर मचाने पर बाइक छोड़ कर भागने लगे. इसी बीच लोगों ने भाग रहे आलमगंज थाना के मीना बाजार निवासी मुन्ना कुमार को पकड़ लिया. जबकि दूसरा फरार हो गया. पूछताछ में पकड़े गये युवक ने पुलिस को फरार का नाम आलमगंज निवासी चंदन कुमार बताया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. दूसरी ओर बाइपास थाना पुलिस ने महादेव स्थान टेंट सिटी के पास मकान में चोरी करने के मामले में वैशाली निवासी शीत कुमार को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपी ने घर से चोरी का सामान साइकिल और पंप दीदारगंज निवासी अवधेश महतो से बेचने की बात कही. पुलिस ने साइकिल व पंप बरामद किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन