नौबतपुर में कंटेनर की चपेट में आए दो चालक, कंपनी कैंपस में बैक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, एम्स रेफर

घायल की तस्वीर
Patna News : नौबतपुर थाना क्षेत्र के भेलूरा गांव में गुरुवार शाम कंटेनर वाहन की चपेट में आने से दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के पैर बुरी तरह कुचल गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया है.
Patna News : नौबतपुर थाना क्षेत्र के भेलूरा गांव स्थित एक कंपनी के कैंपस में गुरुवार की शाम कंटेनर वाहन की चपेट में आने से दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ, जब कैंपस के भीतर एक कंटेनर वाहन बैक किया जा रहा था. घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
बैक करते समय कंटेनर की चपेट में आए दोनों चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों चालक अपने कंटेनर ट्रक के पास बैठकर आराम कर रहे थे. इसी दौरान एक अनलोडिंग कंटेनर वाहन पीछे की ओर बैक हो रहा था. वाहन चालक को पीछे बैठे दोनों चालकों का अंदाजा नहीं लग सका और कंटेनर उनके पैरों पर चढ़ गया. हादसे में दोनों के पैर बुरी तरह कुचल गए.
प्राथमिक उपचार के बाद एम्स पटना रेफर
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना एम्स रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान हरियाणा निवासी इंजमाम और जबरू के रूप में हुई है. दोनों चालक कंटेनर लेकर कंपनी परिसर पहुंचे थे.
पुलिस कर रही मामले की जांच
नौबतपुर थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि भेलूरा स्थित कंपनी के कैंपस में कंटेनर वाहन बैक करने के दौरान दो चालक घायल हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: 'जदयू को मिलीं 85 सीटें, अब तो संन्यास ले लें', बिहार बीजेपी चीफ ने बिना नाम लिए पीके पर बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










