सड़क निर्माण कंपनी के मजदूरों से लूट में शामिल दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सड़क निर्माण कंपनी के मजदूरों से लूट में शामिल दो गिरफ्तार

गौरीचक थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के मजदूरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश कल्लू और सन्नी को पुलिस ने करायपरशुराय, सलेमपुर नालंदा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. गौरीचक थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के मजदूरों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश कल्लू और सन्नी को पुलिस ने करायपरशुराय, सलेमपुर नालंदा इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि लूट का सामान उनके भाई सुजीत के पास है. पुलिस सुजीत की तलाश में छापेमारी कर रही है. फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, घटना 19.11 को हुई थी, जब काजी बीघा गौरीचक इलाके में सड़क निर्माण का काम चल रहा था और मजदूरों के ठहरने वाले स्थान पर दोनों बदमाशों ने धावा बोलकर 5 मोबाइल फोन और 12,000 रुपये लूट लिए थे. लूटपाट के बाद वहां पहुंची पुलिस में मजदूरों से पूछताछ की और मामला और मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mahesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mahesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन