बुजुर्ग के फूड पाइप के कैंसर का इलाज कर बचायी जान
Author Kumar prabhat
Updated:
विज्ञापन

पीएमसीएच के डॉक्टरों ने खाने की नली के कैंसर से पीड़ित 88 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का इलाज कर जान बचायी है
विज्ञापन
पटना.
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के डॉक्टरों ने खाने की नली के कैंसर से पीड़ित 88 वर्षीय बुजुर्ग मरीज का इलाज कर जान बचायी है. अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग के असिस्टेंट प्रो डॉ धीरज कुमार ने कहा कि नालंदा जिले के रहने वाले 88 वर्षीय अवध किशोर प्रसाद को खाने की नली (इसोफेगस) का कैंसर था. कैंसर ने उनके पूरा घेंघा को अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे मरीज को लंबे समय से खाना न पचना, उल्टी और वजन घटने की समस्या थी. जांच के दौरान एंडोस्कोपी में खाने की नली का कैंसर पाये जाने के बाद इलाज की योजना बनायी गयी. इस जटिल इलाज में एनेस्थेसिया के डॉ गौरव कुमार समेत अस्पताल के अन्य कर्मी शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










